{“_id”:”6945b4dbd26ff5f5600a6ea4″,”slug”:”solar-panels-installed-in-3350-houses-under-pm-surya-ghar-yojana-ambala-news-c-36-1-amb1002-154927-2025-12-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: पीएम सूर्य घर योजना से 3350 घरों में लगे सोलर पैनल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:56 AM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
अंबाला। जिले में ऊर्जा संरक्षण और बिजली बिलों से राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना वरदान साबित हो रही है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि अब तक जिले के 3350 उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सोलर पैनल लगवा चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से लाभार्थियों के खातों में 24 करोड़ रुपये और प्रदेश सरकार द्वारा 59 लाख रुपये की सब्सिडी सीधे भेजी जा चुकी है। डीसी ने बताया कि 2 किलोवाट का सोलर सिस्टम हर महीने करीब 300 यूनिट बिजली पैदा करता है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों का बिल लगभग शून्य हो जाता है। निवेश में असमर्थ लोगों को सरकारी बैंकों से न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा भी दी जा रही है।