Karnal News: घर-घर जाकर योजना की जानकारी दे रहे निगम अधिकारी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Sat, 20 Dec 2025 12:52 AM IST




घरौंडा। केंद्र सरकार की ओर से पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना को लेकर बिजली निगम ने लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू कर दिया है। निगम अधिकारी शहर के सभी वार्डों में जाकर लोगों को योजना के बारे में बता रहे हैं और सोलर लगवाने के लिए आह्वान कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। शुक्रवार को बिजली निगम ने वार्ड-3 और नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता ने वार्ड-9 में इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार भी सोलर रूपटॉप सिस्टम लगवाने के लिए अधिकतम 50 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: घर-घर जाकर योजना की जानकारी दे रहे निगम अधिकारी