Kurukshetra News: सभी खंडों के विभिन्न विद्यालयों में 17 से 24 तक कराया जाएगा ध्यान योग Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में जिले के सभी खंडों के विभिन्न विद्यालयों में 17 से 24 दिसंबर तक ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) जसबीर सिंह, आयोग के वाइस चेयरमैन डॉ. रोशन लाल, आयोग के सदस्य डॉ. मनीश कुकरेजा, आयुष विभाग, जिला योग समन्वयक डॉ. जागीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में यह कार्यक्रम शुरू भी कर दिए गए हैं। प्रांतीय संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर के प्रबंधन में शिक्षा विभाग से राजेश व प्रमोद, सुमित व जसप्रीत, किरण कुमार व नवीन और अमित व नसीब सैनी के समन्वयन में वीरवार को दूसरे दिन ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर लगाए गए। गांव तिगरी, किरमच, हथीरा, भैंसी माजरा, पलवल, बजीदपुर, सुनेहड़ी खालसा, चंद्रभानपुर, नाथ मंदिर, बलाही, गोगपुर, सिरसमा, समसीपुर, रावगढ़ इत्यादि, लाडवा खंड में खैरी, बहलोलपुर, लोहारा, बड़ौंदा, बड़ौंदी, प्रहलादपुर, बरोट, गादली, छलोंदी के अलावा पिहोवा खंड के भी विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों व स्टाफ ने ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।

Trending Videos

[ad_2]
Kurukshetra News: सभी खंडों के विभिन्न विद्यालयों में 17 से 24 तक कराया जाएगा ध्यान योग