Psycho Killer Poonam: मनोचिकित्सक ने किया पूनम का मानसिक मूल्यांकन, पति नवीन और मां सुनीता से किए ये सवाल Latest Sonipat News

चार बच्चों की हत्या की आरोपी पूनम का मनोचिकित्सक ने वीरवार को फिर से मानसिक मूल्यांकन किया। इस दौरान केवल पूनम ही नहीं बल्कि उसकी मां सुनीता और पति नवीन से भी पूछताछ की गई ताकि आरोपी की मानसिक स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि से जुड़े तथ्यों को परखा जा सके। मनोचिकित्सक ने पूनम से करीब 30 मिनट तक सवाल-जवाब किए जबकि उसकी मां सुनीता और पति नवीन से 20-20 मिनट तक पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान पूनम ने मनोचिकित्सक के सभी सवालों के स्पष्ट जवाब दिए।

Trending Videos



मनोचिकित्सक ने किए ये सवाल 



सूत्र बताते हैं कि मनोचिकित्सक ने पूनम से नींद आने में परेशानी, किसी की आवाज सुनाई देने, डर महसूस होने, अकेलेपन या उदासी की स्थिति तथा मानसिक दबाव जैसे विषयों पर प्रश्न किए। बताया जा रहा है पूनम ने पहले पूछताछ के जवाबों को ही दोहराया जबकि उसकी मां और पति ने भी मीडिया के समक्ष दिए गए अपने पूर्व बयानों को ही दोहराया। पूनम की मां से उसके बचपन से लेकर शादी से पहले तक के समय में मानसिक स्थिति को लेकर सवाल पूछे गए। पति से भी पूनम के व्यवहार व बच्चों के पति बर्ताव को लेकर सवाल पूछे गए। मानसिक मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने पूनम को दोबारा पानीपत जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मनोचिकित्सक की रिपोर्ट को केस डायरी में शामिल कर आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया को मजबूत किया जाएगा।

Psycho Killer Poonam: मनोचिकित्सक ने किया पूनम का मानसिक मूल्यांकन, पति नवीन और मां सुनीता से किए ये सवाल