रेवाड़ी: 75 महिला किसानों ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण Latest Haryana News

[ad_1]


इब्तिदा संस्था की तरफ से खोल खंड के 8 गांवों से लगभग 75 महिला किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र रामपुरा में शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। कार्यक्रम में भाग लेते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के इंचार्ज डॉ. कपूर सिंह ने महिला किसानों को केंचुआ खाद बनाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि जब भी किसी भी किसान को केंद्र से किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत हो वो यहां आकर या फोन के माध्यम से भी अपनी शंका का निवारण कर सकते हैं।डॉ. विश्वजीत सिंह ने किसानों को गेहूं तथा सरसों में आने वाली मौसमी बीमारियों के लक्षण तथा उनके जैविक उपचार के बारे में विस्तार से समझाया। केंद्र की खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञ डॉ. राजकुमारी ने महिला किसानों को अवगत करवाया कि आंवला से विभिन्न प्रकार के आचार, मुरब्बे, कैंडी आदि तैयार करके अपनी आजीविका को बढ़ा सकते हैं। इब्तिदा संस्था से युवराज गौड़ ने बताया कि मुख्य मकसद किसानों की मदद कर उन्हें आगे बढ़ाना है। इसके लिए संस्था 27 सालों से कार्य कर रही हैं।

इस भ्रमण कार्यक्रम में संस्था की फील्ड कॉर्डिनेटर नेहा कुमारी, मंजू कुमारी के अलावा रीना, फ़ूलबानो, मीना, सोमलता, पूजा, ममता, कांतादेवी, प्रियंका, सलमा, ज्योति, सुमन, सुनीता, मोनिका उपस्थित रहीं।

[ad_2]
रेवाड़ी: 75 महिला किसानों ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण