Ambala News: बिजली कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Thu, 18 Dec 2025 12:41 AM IST


शहर अग्रसेन चौक ​स्थित ऊर्जा भवन में बिजली कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रवक्त



अंबाला सिटी। अग्रसेन चौक स्थित ऊर्जा भवन में बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शनी एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय परिषद के आह्वान पर दो घंटे तक किया गया। इस दौरान पुरानी पेंशन योजना लागू करवाना, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की समीक्षा या समाप्ति, डीसी रेट व एचकेआरएन के कर्मचारियों को पक्का करने और समान काम समान वेतन लागू करना, टेक्निकल कर्मचारियों का रिस्क अलाउंस देने, कैशलेस मेडिकल सुविधा, इंटर-यूटिलिटी की सुविधा, बिना शर्त एक्सग्रेशिया पॉलिसी लागू करना शामिल रहा। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान सुदेश कुमार भोरिया ने की। मंच संचालन रविंद्र कुमार यूनिट सचिव ने किया। इस प्रदर्शन में यूनिट की कार्यकारिणी और सभी पांच सब यूनिट की कार्यकारिणी व कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रधान सुदेश कुमार ने कहा कि अगर सरकार ने ऑनलाइन पॉलिसी को वापस न लिया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

Trending Videos

[ad_2]

Source link