फतेहाबाद के टोहाना में बिजली कर्मियों ने कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर दो दिवसीय प्रदर्शन किया शुरू Haryana Circle News

[ad_1]


हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन की केंद्रीय परिषद के आह्वान पर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी 2025 के विरोध में चतुर्थ दिन कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर दो दिवसीय प्रदर्शन शुरू किया गया। इस विरोध के तहत टोहाना में 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट टोहाना उपप्रधान गुरदीप सिंह (लाइनमैन) ने की तथा मंच संचालन यूनिट सचिव सुरेश कुमार (लाइनमैन) द्वारा किया गया। इससे पहले तीन दिन तक एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया था।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व संयोजक केंद्रीय परिषद फूल कुमार कुंडू, पूर्व सर्किल सचिव सुनील कुमार ढिल्लो, टोहाना ब्लॉक महासंघ प्रधान बंसी लाल ने भाग लिया।

[ad_2]