[ad_1]
अमर उजाला की ओर से आज बुधवार को ‘हरियाणा संवाद’ का आयोजन गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में किया जा रहा है। ‘हरियाणा स्वर्णिम शताब्दी की ओर’ थीम पर आधारित इस ‘संवाद’ में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी दो दर्जन से अधिक जानी-मानी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। पहले सत्र ‘विकसित हरियाणा स्वर्णिम भविष्य का दृष्टिकोण’ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
पिछले 11 साल में तेज गति से काम हुआ: सीएम सैनी
हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना इस आयोजन के महत्व को और बढ़ाता है। मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास पथ, उसकी नीतियों और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा कर रहे हैं। सीएम ने कहा, ‘जब मैं पिछली बार आपके सम्मुख इस मंच पर आया था और आपने सवाल किया था कि क्या आप सत्ता में आ रहे हैं? तब हमने दावे से कहा था कि भाजपा ही बड़े जनादेश के साथ जीतेगी। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आजादी के बाद पिछले 11 साल में तेज गति से काम हुआ है। हरियाणा में मनोहर लाल जी ने सुधारों की शुरुआत की। सुधार इस तरह हुए कि दूर-दराज बैठे व्यक्ति तक भी योजनाएं पहुंचीं। लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े। महिला, किसान, युवा, गरीब… सभी को लाभ मिला।
[ad_2]
Amar Ujala Samwad: ‘कांग्रेस के सारे भ्रम 2029 आते-आते खत्म हो जाएंगे’, अमर उजाला के मंच पर बोले हरियाणा के CM


