नारायणगढ़। नारायणगढ़ जिला बनाओ संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की ओर से रुद्राक्ष पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। इस संबंध में संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शीघ्र मुलाकात करने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता समिति के उप प्रधान रविन्द्र मोहन ने की। इस दौरान बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा में नए जिलों के गठन के समय नारायणगढ़ को प्राथमिकता के आधार पर जिला घोषित करने का अनुरोध किया। नारायणगढ़ जिला बन जाने के पश्चात क्षेत्र के लोगों को जिला स्तरीय कार्यों में बहुत आसानी हो जाएगी। जहां उन्हें वित्तीय लाभ होगा वहां समय की बचत भी होगी । नए जिले के गठन के लिए लोगों में उत्सुकता देखने को मिली। उन्होंने कहा कि सभा में विशेष रूप से मुख्यमंत्री को मिलकर नारायणगढ़ को जिला बनाने का अनुरोध करने का निश्चय किया गया। इस अवसर पर श्याम लाल कौशिक, अर्पित अनाम, देवकी नंदन नन्दा, प्रदीप दत्ता, सुखवंत सिंह आदि मौजूद रहे।