डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर ढ़िल्लों पोप-फ्रांसेस से मिले: नए डेरा प्रमुख जसदीप गिल के साथ इटली पहुंचे, 2 घंटे तीनों आध्यात्मिक गुरुओं में चली चर्चा – Jalandhar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

इटली में पोप फ्रांसेस को मिलने पहुंचे डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर ढ़िल्लों और मौजूद मुखी।

पंजाब के सबसे प्रमुख डेरों में से एक अमृतसर का राधा स्वामी ब्यास डेरा के नए मुखी और पूर्व ने इटली में पोट फ्रांसेस से मुलाकात की। डेरा ब्यास के पूर्व मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों और नवनियुक्त डेरा प्रमुख जसदीप सिंह गिल की ये मुलाकात इटली के वैटिकन

.

इस चर्चा में सबसे बड़ा मुद्दा दुनिया में धर्म का प्रचार करना था। तीनों आध्यात्मिक गुरुओं में विश्व शांति को लेकर भी खुलकर चर्चा की। तीनों के बीच हुई मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें वह पोप फ्रांसेस के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

दो सितंबर पर जसदीप गिल बने डेरा प्रमुख

2 सितंबर 2024 को डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था और डेरा से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी थी। राधा स्वामी डेरा ब्यास के नए प्रमुख जसदीप सिंह गिल को केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही जेड प्लस सुरक्षा दी है। जसदीप सिंह गिल को CRPF के कमांडों सुरक्षा देंगे। डेरा ब्यास में लाखों की संख्यां में संगत पहुंचती हैं।

बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों, जो पिछले कुछ वर्षों से कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन्होंने इस निर्णय की घोषणा की थी कि अब से ब्यास डेरे के मुखी जसदीप सिंह गिल होंगे। इस महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए, सभी सेवादार इंचार्जों को एक ऑफिशियल पत्र भी भेजा गया था।

पीएम, गृह मंत्री सहित कई नेताओं ने की थी बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात

डेरा ब्यास की लोकप्रियता ना केवल आम लोगों में है बल्कि राजनेताओं में भी खास आकर्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह, राहुल गांधी सहित कई बड़े नेता डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात करने आते रहे हैं। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इन मुलाकातों को राजनीतिक से प्रेरित कहा जाता रहा है, लेकिन फिर भी डेरा ब्यास की लोकप्रियता और श्रद्धा भी इसका एक कारण है।

[ad_2]
डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर ढ़िल्लों पोप-फ्रांसेस से मिले: नए डेरा प्रमुख जसदीप गिल के साथ इटली पहुंचे, 2 घंटे तीनों आध्यात्मिक गुरुओं में चली चर्चा – Jalandhar News