पंजाब के कांग्रेस सांसद का कैप्टन प्रेम जागा: बोले- अमरिंदर जुबान के पक्के, दोस्तों के दोस्त; बगावत के वक्त सिद्धू खेमे में चले गए थे – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा।

पंजाब के गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर प्रेम उजागर हुआ है। रंधावा ने एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कैप्टन अमरिंदर की जमकर तारीफ की।

.

रंधावा ने कहा कि कैप्टन सेक्युलर, एडमिनिस्ट्रेटर व स्टेट फॉरवर्ड नेता हैं। उनके दिल में जो है, वह जुबान पर भी रहता है। मैं आज भी उनकी इज्जत करता हूं। कैप्टन जुबान के पक्के हैं। दोस्तों के दोस्त, दुश्मनों के दुश्मन हैं।

बता दें कि सुखजिंदर रंधावा ने अपने ग्रुप के साथ 2017 में कैप्टन के लिए आगे होकर प्रचार किया था। हालांकि नवजोत सिद्धू के पंजाब कांग्रेस प्रधान बनने पर रंधावा सिद्धू के साथ चले गए।

जिसके बाद पंजाब कांग्रेस में ऐसे हालात हो गए कि कांग्रेस ने कैप्टन को कुर्सी से हटा दिया। तब रंधावा का नाम सीएम के लिए लगभग फाइनल था लेकिन अंत में चरणजीत चन्नी बाजी मार ले गए।

यह फोटो 2011 की है, 2023 में रिश्ते बिगड़ने से पहले दोनों बड़े मौकों पर एक साथ नजर आते थे।

रंधावा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए क्या कहा…

  • कैप्टन के कई प्लस पॉइंट: सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- कैप्टन अमरिंदर सिंह सेक्युलर, प्रशासक और स्टेट फारवर्ड हैं। हर किसी में कोई न कोई कमी होती है, मगर कैप्टन अमरिंदर सिंह में प्लस पॉइंट रहे हैं। एक उनमें और अच्छी बात है कि जो उनके दिल में है, वह उनकी जुबान पर है।
  • पता नहीं, कैप्टन से किस बात पर बिगड़ी: रंधावा ने कहा- हमारी बनती भी बहुत थी। पता नहीं किस बात पर बिगड़ गई और बाद में हम इक्कट्ठे भी नहीं हुए। भले हमारे बीच दूरियां बेहद बढ़ गईं थीं। मगर मैं आज भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की इज्जत करता हूं। वो जुबान के पक्के हैं और किसी के साथ खड़े होने वाले हैं। वो दोस्तों के दोस्त और दुश्मनों के पक्के दुश्मन हैं।
कैप्टन के CM व रंधावा के मंत्री रहते दोनों नेताओं के शुरुआत में रिश्ते काफी अच्छे रहे।- फाइल फोटो

कैप्टन के CM व रंधावा के मंत्री रहते दोनों नेताओं के शुरुआत में रिश्ते काफी अच्छे रहे।- फाइल फोटो

  • कैप्टन ने कांग्रेस को लेकर ठीक कहा: रंधावा ने कहा कि कैप्टन ने ठीक ही कहा कि कांग्रेस में बात पूछी-बताई जाती है। हालांकि इसमें कांग्रेस का भी नुकसान है। कांग्रेस ने इंटरनल डेमोक्रेसी में इतनी छूट दे दी है। मगर इतना भी नही चाहिए कि बिल्कुल बोलने न दो, जो भाजपा में है। भाजपा जिस तरीके से चल रही, वह देश के लिए खतरनाक है। ऐसी पार्टियां ज्यादा देर तक नहीं चलतीं।
कैप्टन अमरिंदर को CM कुर्सी से हटाने की बगावत हुई तो रंधावा और सिद्धू एक साथ हो गए थे।- फाइल फोटो

कैप्टन अमरिंदर को CM कुर्सी से हटाने की बगावत हुई तो रंधावा और सिद्धू एक साथ हो गए थे।- फाइल फोटो

  • पंजाब में लोग नेता पसंद करते हैं: रंधावा ने कहा- पंजाब और देश की राजनीति बिल्कुल अलग है। पंजाब में लोग लीडर को पसंद करते हैं। पंजाब में दो ही नेता थे। एक प्रकाश सिंह बादल, बदकिस्मती से वो तो रहे नहीं। मगर, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गलत रास्ता ले लिया। उनका कांग्रेस छोड़ने का डिसीजन गलत था। उन्हें कांग्रेस ने ही सब कुछ बनाया। कांग्रेस छोड़ वह MLA भी नहीं बन पाए। उनकी पत्नी महारानी परनीत कौर भी कांग्रेस टिकट पर सांसद बनीं थीं।

******************** ये खबर भी पढ़ें…

कैप्टन अमरिंदर बोले- BJP में कुछ पूछा-बताया नहीं जाता, कांग्रेस को मिस करता हूं

कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ने पर कहा कि पार्टी ने कई काम मेरे साथ गलत किए थे, इसलिए ये कदम उठाया। हालांकि, मैं आज भी कांग्रेस को मिस करता हूं (पढ़ें पूरी खबर)

[ad_2]
पंजाब के कांग्रेस सांसद का कैप्टन प्रेम जागा: बोले- अमरिंदर जुबान के पक्के, दोस्तों के दोस्त; बगावत के वक्त सिद्धू खेमे में चले गए थे – Chandigarh News