नारनौल: छापड़ा सलीमपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 45 युवाओं ने किया रक्तदान haryanacircle.com

[ad_1]


सिहमा खंड के गांव छापड़ा सलीमपुर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन बाबा रूपा दास मंदिर किया गया। इस शिविर के दौरान डाॅ. अनिल कुमार एवं स्टाफ नर्स बिना यादव और उनकी टीम सदस्यों ने खून की निशुल्क जांच की। शिविर में 45 युवाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर ग्रीवेंस कमेटी के मेंबर सतीश उर्फ बबली सिहार और मार्केट कमेटी अटेली के चेयरमैन दिनेश जेलदार ने बताया कि रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावना कम होती है। इस मौके पर विक्रम सरपंच रामपुरा, मनोज सेकवाल, सरपंच प्रतिनिधि सिंगराज, पूर्व सरपंच राजेंद्र, मुख्तियार सिंह, राम सिंह, हवा सिंह छापड़ा, मेनपाल यादव छापड़ा, ओम प्रकाश मास्टर खनगवाल के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

[ad_2]
नारनौल: छापड़ा सलीमपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 45 युवाओं ने किया रक्तदान