नारनौल: जिला व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा haryanacircle.com

[ad_1]


जिला व्यापार मंडल की बैठक रविवार को पुल बाजार में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष वैध किशन वशिष्ठ ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र चौधरी, जगमोहन गर्ग, मनीष गोगिया, सोमदेव शर्मा, आकाश चौधरी, अरुण चौधरी व अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे। इस मौके पर व्यापारियों ने व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष वैध किशन वशिष्ठ व अन्य पदाधिकारियों को बताया कि सर्दी को देखते हुए व्यापारियों ने करोड़ों रुपये का सामान खरीदा हुआ है, यदि अब इस सड़क का निर्माण प्रशासन ने कराया तो उनका यह सामान बिक नहीं सकेगा। वहीं आगामी सीजन तक खराब हो जाएगा। इससे व्यापारी पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पुल से महावीर चौक तक सड़क का निर्माण एक-दो दिन में शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा इस सड़क का निर्माण 15 मार्च के बाद जब सर्दियां समाप्त हो जाए तथा शादियों का सीजन भी खत्म हो जाए, उस वक्त प्रशासन को इस सड़क का निर्माण कराना चाहिए। इसको लेकर सोमवार को जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार व नगर आयुक्त रणवीर सिंह से व्यापार मंडल के पदाधिकारी संवाद करेंगे और व्यापारियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराएंगे।

[ad_2]
नारनौल: जिला व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा