{“_id”:”693e7fce0f67e4eb7b05dd01″,”slug”:”video-in-fatehabad-the-herbal-park-fitness-group-performed-voluntary-service-at-a-cowshed-2025-12-14″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फतेहाबाद में हर्बल पार्क फिटनेस ग्रुप ने गौशाला में किया श्रमदान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
शहर के सिंबलवाला रोड स्थित श्री गो सेवा समिति में हर्बल पार्क फिटनेस ग्रुप की टीम द्वारा लगातार दूसरे सप्ताह भी गौशाला में पहुंचकर श्रमदान किया। इस दौरान सबसे पहले टीम के सदस्यों ने गौशाला में झाड़ू से सफाई की उसके बाद दलिया और गुड़ की स्वामनी लगाई। अंत में राम नाम की माला का जाप करते हुए माहौल को भक्ति मय बना दिया।
इस दौरान ग्रुप के सदस्य संजय, विजय, बंटी ने कहा कि उनके संगठन द्वारा समाज हित में कार्य करने की मुहिम शुरू की गई है जिसके तहत हर सप्ताह गौशाला परिसर में पहुंचकर श्रमदान किया जाता है और गौ माता को स्वामणि का भोग लगाया जाता है। हिंदू धर्म में गौ माता की सेवा को सर्वोपरि माना जाता है इसलिए हर सनातनी को सेवा में आगे आना चाहिए।