{“_id”:”693e48a89d0c9cda9b080763″,”slug”:”video-major-accident-occurred-in-charkhi-dadri-due-to-dense-fog-a-school-bus-and-a-state-transport-bus-collided-leaving-several-children-injured-2025-12-14″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”चरखी-दादरी में घने कोहरे से बड़ा हादसा, स्कूल बस और रोडवेज बस की टक्कर; कई बच्चे घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चरखी दादरी जिले में सर्दी की धुंध एक बार फिर कहर बनकर टूटी। रविवार सुबह गांव समसपुर से भागवी रोड पर घने कोहरे के कारण एक निजी स्कूल की बस और हरियाणा रोडवेज की बस की जोरदार टक्कर हो गई। स्कूल बस दादरी के एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों को प्रतापगढ़ टूर पर लेकर जा रही थी।
हादसे में बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों को भारी नुकसान पहुंचा और मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल बच्चों को तत्काल निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों की हालत स्थिर है, लेकिन कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
[ad_2]
चरखी-दादरी में घने कोहरे से बड़ा हादसा, स्कूल बस और रोडवेज बस की टक्कर; कई बच्चे घायल