Kurukshetra News: सात दिन से लापता युवक का डाडौला गांव के तालाब में मिला शव Latest Haryana News

[ad_1]




पानीपत। थाना सेक्टर 29 क्षेत्र के गांव डाडौला से सात दिन पहले लापता हुए युवक सुनील का शव तालाब में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना सेक्टर 29 प्रभारी अनिल ने बताया कि डाडौला निवासी सुनील सात दिसंबर को घर से निकल गया था। जब वह नही लौटा तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कोई सुराग नही लगा। शुक्रवार को गांव के ही तालाब में एक शव दिखाई दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की तो मृतक के शव की शिनाख्त सुनील के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का कहना है कि मृतक मानसिक रूप ने बीमार थे।

Trending Videos

[ad_2]
Kurukshetra News: सात दिन से लापता युवक का डाडौला गांव के तालाब में मिला शव