[ad_1]
हार्ट फेल होने पर कुर्सी से गिरते हुए होटल मालिक सुनील कुमार।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में 42 वर्षीय होटल मालिक की होटल में मोबाइल देखते-देखते अचानक मौत हो गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें होटल मालिक कुर्सी पर बैठकर मोबाइल देख रहे हैं।
.
झूलते-झूलते वे अचानक कुर्सी से नीचे गिर जाते हैं। काफी देर बाद उसके स्टाफ को इसका पता चलता है। उन्हें उठाकर तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है, जहां डॉक्टर मृत घोषित कर देते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, होटल मालिक की मौत हार्टफेल होने से हुई है।
मृतक की पहचान गांव गाहड़ा निवासी सुनील शर्मा के रूप में हुई है। वे तीन बच्चों के पिता थे, जिनमें दो लड़के और एक लड़की है। बड़े लड़के की उम्र करीब 15 साल है, जबकि दूसरी लड़की की उम्र 13 साल और उससे छोटा एक ओर लड़का 11 साल का है।
परिवार के मुताबिक, सुनील काफी सेहतमंद थे। वे रोजाना टहलने जाते थे और कभी बीमार नहीं पड़े। उनकी मौत से बच्चे सदमे में हैं। फिलहाल, पुलिस ने उनके शव को कब्जे में ले लिया है। आज उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
होटल मालिक के साथ हुए हादसे 6 PHOTOS…
कनीना में अपने होटल में कुर्सी पर झूलते हुए मोबाइल देख रहे सुनील।

मोबाइल देखते हुए वे थोड़ा सा कुर्सी पर लुढ़क जाते हैं।

इसके बाद कुर्सी से नीचे लुढ़कने लगते हैं।

फिर अचानक पूरी तरह से बेसुध होकर कुर्सी से लुढ़क जाते हैं।
खाना खाने के बाद टहलने गए परिवार के मुताबिक, शुक्रवार रात को करीब साढ़े 7 बजे सुनील कुमार अपने घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। टहलने के बाद वे अपने होटल में चल गए, जहां पर वे काउंटर की कुर्सी पर जाकर बैठ गए। कुर्सी पर बैठने के बाद वे अपने मोबाइल को देखने लग गए।

कुर्सी से नीचे गिरने के बाद सुनील काफी देर नीचे पड़े रहे। इस दौरान उसका एक पैर मुड्ढे पर ही रखा हुआ दिखाई देता है।
वीडियो में क्या दिखाई दे रहा, 3 पॉइंट में जानिए…
- होटल के काउंटर की कुर्सी पर बैठे दिखे: होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा हादसा कैद हो गया है। इसका 4 मिनट का यह वीडियो सामने आया है। इसमें शाम को 7 सात बजे होटल में आए थे। करीब 2 मिनट तक की फुटेज में सुनील कुमार होटल के काउंटर पर रखी कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। कुर्सी के ठीक सामने मुड्ढ़ा रखा है, जिस पर वे पैर रखकर बैठे हैं।
- कुर्सी पर झूलते और मोबाइल देखते नीचे लुढ़के: सुनील कुर्सी पर झूलते झूलते मोबाइल देखने लगे। करीब 2 से 3 मिनट मोबाइल देखा। इस दौरान वे लगातार कुर्सी पर झूलते रहे। 3 मिनट मोबाइल देखने के बाद उनको नींद आने जैसा दिखाई दिया। इसके बाद वे एक दो बार हिले-डुले और फिर सीधे कुर्सी से नीचे गिर गए।
- कुर्सी से नीचे गिरा देख उठाया, डॉक्टर ने मृत घोषित किया: सुनील कुमार को कुर्सी से नीचे गिरा देखकर वहां पर मौजूद किराएदार और अन्य कर्मचारियों ने उनको उठाया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।

होटल संचालक सुनील कुमार 3 बच्चों के पिता थे।
पुलिस ने शव कब्जे में लिया, आज होगा पोस्टमॉर्टम सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सुनील के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में रखवा दिया। आज सोमवार को उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों ने हार्टफेल होने से मौत की आशंका जताई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह पता चलेगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जाएगी।

कनीना का सूरज होटल, जिसे सुनील ने किराए पर दे रखा था।
कनीना में होटल, राजस्थान में भी बढ़ा रहे थे कारोबार परिवार के मुताबिक, सुनील कुमार का सूरज नाम से एक होटल कनीना में भी है, जिसे किराए पर दे रखा है। उनका मुख्य काम पशु आहार बनाने और कंस्ट्रक्शन का था। उन्होंने अब राजस्थान में भी अपना काम बढ़ाना शुरू कर दिया था। वहां कंस्ट्रक्शन के ठेके भी लिए हुए हैं। हरियाणा में ही 3 जगह फिलहाल चिनाई के काम चल रहे थे, जिनमें गांव गाहड़ा, कनीना और गढ़ी हसरुड़ शामिल है।


[ad_2]
नारनौल में होटल मालिक की मौत का VIDEO: कुर्सी पर बैठा मोबाइल देख रहा था, अचानक हार्ट फेल हुआ, नीचे लुढ़का; 3 बच्चों का पिता था – Narnaul News
