Gurugram News: एचआर26 ने वीडीसीए क्रिस्पिन को 192 रन से हराया Latest Haryana News

[ad_1]




गुरुग्राम। कादीपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर 13 दिसंबर को खेले गए क्रिकेट मुकाबले में एचआर26 टीम ने वीडीसीए क्रिस्पिन को 192 रन से हराया। टॉस जीतकर एचआर26 ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के सलामी बल्लेबाज स्वराज्य बंसल ने शानदार 88 रन की पारी खेली। एचआर26 ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 267 रन बनाए। वीडीसीए क्रिस्पिन की ओर से कप्तान सिद्ध और शकसम ने 2-2 विकेट लिए। 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वीडीसीए क्रिस्पिन की बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। एचआर26 के गेंदबाजों ने विरोधी टीम को सिर्फ 29.2 ओवरों में 75 रन पर ही समेट दिया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: एचआर26 ने वीडीसीए क्रिस्पिन को 192 रन से हराया