[ad_1]
जालंधर वेस्ट हलके में महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला पति, बच्ची और सास के साथ किराए के मकान में रह रही थी। महिला डॉली का परिवार जालंधर कैंट का रहने वाला है। अभी शहर के बस्ती एरिया में किराए पर रह रहा था।
.
महिला के पति ने बताया ने पत्नी डिप्रेशन में रहती थी। इसके चलते की उसकी दवा चल रही थी। शनिवार को पत्नी ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह किराए के मकान में 7 माह पहले ही आए थे। उनका आपस में कोई झगड़ा भी नहीं था। सुबह अच्छे से बात हुई थी। (पूरी खबर पढ़ें)
नवांशहर में करियाना कारोबारी की हत्या
नंवाशहर के बलाचौर में करियाना कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी लाश कार में रखकर जला दी गई। थाना सिटी बलाचौर के एसएचओ इंस्पेक्टर राज परविंदर कौर ने बताया कि खालसा फार्म के नजदीक एक लाश मिली थी। उसकी शिनाख्त शहर के प्रसिद्ध करियाना कारोबारी रविंदर सोबती के तौर पर हुई। मृतक के बेटे सुमित सोबती ने बताया कि पिता अपनी कार लेकर बंगा रोड पर घरेलू काम करने वाली महिला को लेने के लिए गए थे।
मगर, वह देर रात तक घर नहीं लौटे। वह बार-बार फोन करते रहे लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाई। जब वे मौके पर पहुंचे तो पिता की I20 कार सड़क के किनारे पोल से टकराई हुई खड़ी थी। कार में आग लगी हुई थी। आग बुझाकर जांच की गई तो अंदर लाश पड़ी मिली। पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है।
7 युवा आर्मी-एयरफोर्स में चुने गए, 2 लड़कियां फ्लाइंग अफसर बनीं

पंजाब के 7 युवा इंडियन आर्मी और एयरफोर्स में चुने गए हैं। इनमें अमृतसर से गुरकीरत सिंह, गुरदासपुर से बरजिंदर सिंह और सुखदेव सिंह गिल, पठानकोट से विनायक शर्मा शामिल हैं। इनमें गुरकीरत के पिता कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स के सेवानिवृत्त सैनिक हैं। बरजिंदर के पिता स्कूल प्रिंसिपल और माता PSPCL सुपरिटेंडेंट हैं। सुखदेव के पिता PSPCL के सेवामुक्त जेई हैं और विनायक के माता-पिता प्राइवेट क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं।
इनके अलावा लुधियाना के कुश पांड्या को हैदराबाद के डुंडीगल स्थित एयर फोर्स अकेडमी (एएफए) में 216वें कोर्स से भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में शामिल किया गया। ये सभी मोहाली स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (MRSAFPI) के स्टूडेंट रह चुके हैं।
वहीं चरनप्रीत कौर और महक दहिया एयरफोर्स में फ्लाइंग अफसर के तौर पर शामिल हुई हैं। दोनों एयर फोर्स अकादमी, डुंडीगल (हैदराबाद) से पासआउट हुईं। दोनों माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (AFPI) फॉर गर्ल्स, मोहाली की छात्राएं रह चुकी हैं। चरणप्रीत के पिता हरमिंदर सिंह बनवैत एक ड्राइवर हैं और कुराली, एस.ए.एस. नगर के निवासी हैं। वहीं महक दहिया के पिता अनिल कुमार दहिया सरकारी टीचर हैं। फ्लाइंग ऑफिसर चरनप्रीत कौर को प्रशासनिक शाखा में शामिल किया गया है, जबकि फ्लाइंग ऑफिसर महक दहिया को वायुसेना की लेखा शाखा में नियुक्त किया गया है।
ईसाई भाइचारे ने सिद्धू मूसेवाला की मां से मांगी माफी

जालंधर में सिद्धू मूसेवाला की मां चरन कौर के पुतले को लेकर हुई कन्ट्रोवर्सी को लेकर मसीह भाइचारे ने चरन कौर और बलकौर सिंह से माफी मांग ली है। ग्लोबल एक्शन कमेटी के सदस्य शनिवार को मानसा के मूसा गांव स्थित सिद्धू मूसेवाला के घर पर पहुंचे और सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के साथ लंबी मीटिंग की। (पूरी खबर पढ़ें)
जालंधर में पॉक्सो आरोपी SHO को जमानत नहीं मिली

जालंधर देहाती के थाना फिल्लौर के SHO भूषण कुमार की पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। भूषण कुमार की रेप पीड़िता के साथ थाने में अश्लील बातें करने सहित एक अन्य लड़की को कमरे में बुलाने की ऑडियो सामने आई थी। इस मामले में पीड़ित महिलाएं पंजाब महिला आयोग के सामने पेश हुई थीं। (पूरी खबर पढ़ें)
अमृतसर एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल की गई

अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा धुंध और कम दृश्यता वाले मौसम से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए एयरपोर्ट पर एक व्यापक फॉग प्रिपेयर्डनेस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य धुंध के दौरान सबसे अधिक दबाव में रहने वाली सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण करना था। (पूरी खबर पढ़ें)
लुधियाना में खालिस्तान विरोधी गुरसिमरन मंड को धमकी

लुधियाना के गुरसिमरन सिंह मंड खालिस्तान समर्थकों के निशाने पर हैं और उन्हें सरकार ने भारी सुरक्षा प्रदान की है। अब आतंकियों ने उनके साथ उनके वकील गौरव अरोड़ा को भी धमकियां देनी शुरू कर दी। मंड के फोन पर वॉट्सऐप कॉल के जरिए धमकी आई और उसमें उसके वकील को भी जान से मारने की बात कही गई।
एडवोकेट गौरव अरोड़ा को पहले भी फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। तब गौरव अरोड़ा ने इसकी शिकायत पुलिस थाने से लेकर डीजीपी तक की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उस दौरान भी गुरसिमरन सिंह मंड को भी धमकी आई थी। गौरव अरोड़ा ने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस को कर दी है। (पूरी खबर पढ़ें)
कपूरथला में 2 कारों की टक्कर में पुलिसकर्मी घायल

कपूरथला में फत्तूढींगा रोड पर गांव परवेज नगर के पास दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना कोतवाली के एसएचओ बलविंदर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।(पूरी खबर पढ़ें)
लुधियाना में स्कूटी सवार महिलाएं लुटेरों से भिड़ीं

लुधियाना के किदवई नगर इलाके में देर रात दो बाइक सवार लुटेरों ने एक्टिवा सवार दो महिलाओं को अपना शिकार बनाने की कोशिश की। हालांकि, महिलाओं के साहस और बहादुरी के आगे लुटेरों के मंसूबे कामयाब नहीं हो सके और उन्हें मौके से खाली हाथ भागना पड़ा। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि करीब 8 बजे दो महिलाएं एक्टिवा पर सवार होकर जा रही हैं। तभी पीछे से दो मोटरसाइकिल सवार उनका पीछा करते हुए आते हैं। कुछ दूरी पर आकर लुटेरों ने अपना मोटरसाइकिल एक्टिवा के आगे लगाकर जबरदस्ती उन्हें रोक लिया। लुटेरों ने महिलाओं से उनका पर्स और अन्य सामान छीनने की कोशिश की।
अमृतसर एयरपोर्ट पर 67600 अवैध सिगरेट जब्त

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम्स विभाग ने एक कार्रवाई में सिगरेट की बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई तब की गई, जब कुआलालंपुर से अमृतसर पहुंची एयर एशिया की उड़ान संख्या AK94 से आए दो यात्रियों की गतिविधियों पर कस्टम्स अधिकारियों को संदेह हुआ।
कस्टम्स अधिकारियों ने प्रोफाइलिंग और खुफिया सूचना के आधार पर दोनों यात्रियों को जांच के लिए रोका। जब उनके सामान की गहन तलाशी ली गई, तो उसमें से कुल 67,600 सिगरेट स्टिक बरामद की गईं। इन सिगरेटों को बेहद चालाकी से बैग और अन्य सामान में छिपाकर लाया गया था, ताकि कस्टम्स जांच से बचा जा सके।
[ad_2]
पंजाब अपडेट्स: करियाना कारोबारी की हत्या, कार में जिंदा जलाया; जालंधर में 2 बच्चों की मां ने सुसाइड किया – Mohali News
