{“_id”:”693ced8a64abf319e202a276″,”slug”:”video-municipal-council-employees-in-tohana-fatehabad-are-flouting-the-swachh-bharat-abhiyan-clean-india-mission-a-video-has-gone-viral-2025-12-13″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फतेहाबाद के टोहाना में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा रहे नगर परिषद कर्मचारी, वीडियो वायरल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे है लेकिन टोहाना में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी खुद शहर को गंदा करने में लगे हुए है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नगर परिषद कर्मचारी की इस हरकत से आमजन में रोष बना हुआ है जिसके चलते सीएम नायब सैनी से ऐसे करने वालो पर कार्यवाही की मांग की है।
शहर के महाराजा अग्रसेन चौक पर रोजाना सुबह के समय कचरे का ढेर लगा दिए जाते है जिसके चलते इस पवित्र जगह को परिषद के कर्मचारी खुद अघोषित डंपिंग प्वाइंट बनाने में जुट गए है।
यहां आमजन के साथ साथ नगर परिषद के कर्मचारी भी कचरा गिरा रहे है, जिससे परिषद के स्वच्छ भारत अभियान के दावों की पोल खुल रही है। शहरवासी जितेंद्र, अभिषेक, सुनील ने कहा कि महाराजा अग्रसेन चौक अग्रवाल समाज के लिए आस्था का प्रतीक है, ऐसे जगहों को नगर परिषद डंपिंग प्वाइंट बना रही है जो पूरी तरह से निंदनीय है।
नगर परिषद को यहां कचरा फेंकने वालों को रोकना चाहिए लेकिन यदि नगर परिषद के कर्मचारी ही गंदगी फैलायेंग तो साफ करने का कार्य कौन करेगा। इस दौरान जब कचरा फेंकने वाले कर्मचारी से गंदगी फैलाने बारे पूछा तो उसने कहा कि सभी ऐसे गिराते है, मेरे साथ ज्यादा बहस मत करो। अब देखना होगा जिला प्रशाशन इस मामले पर कब तक संज्ञान लेगा और क्या कार्यवाही करेगा।