Ambala News: दो महीने से नहीं मिला वेतन, बिना देरी वेतन का भुगतान करने की मांग Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Sat, 13 Dec 2025 12:42 AM IST


मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ता नारायणगढ़ में नगरपालिका कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों क



नारायणगढ़। नगरपालिका कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ता ब्रांच सचिव रमेश नन्हेड़ा ने संबोधित किया। यह कर्मी पिछले दो महीने से वेतन न मिलने के कारण धरना पर बैठे है। रमेश नन्हेड़ा ने कहा कि कानून मुताबिक कर्मचारी को हर महीने की सात तारीख तक वेतन मिल जाना चाहिए। इसकी जिम्मेवारी ठेकेदार के साथ ही सचिव नगरपालिका की भी बनती है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है, इसलिए मांग करते हैं कि बिना किसी और देरी के वेतन का भुगतान किया जाए व वर्कआर्डर मुताबिक वर्दी एवं जूते इत्यादि सभी लाभ कर्मचारियों को दिए जाए। इस दौरान सीपीएम जिला सचिव सतीश सेठी ने भी संबोधित किया।

Trending Videos

[ad_2]

Source link