in

Kurukshetra News: जिंदल हाउस सांवला में आज पहली बार होगा पोलो मैच, नोएडा से पहुंचे घोड़े Latest Haryana News

Kurukshetra News: जिंदल हाउस सांवला में आज पहली बार होगा पोलो मैच, नोएडा से पहुंचे घोड़े Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी की पवित्र धरा अनूठे खेल पोलो आयोजन की गवाह बनेगी। सांसद खेल महोत्सव के तहत जिले में पहली बार पोलो एग्जीबिशन मैच आयोजित किया जा रहा है जिसके लिए नोएडा से घोड़े भी कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। यह मैच 13 दिसंबर को शाम तीन बजे जिंदल फार्म हाउस सांवला में खेला जाएगा। आयोजन के लिए स्थानीय खेल प्रेमियों में गजब का उत्साह है।

इस एग्जीबिशन मैच में कुरुक्षेत्र पोलो टीम और कैथल पोलो टीम आमने-सामने होंगी। कुरुक्षेत्र टीम की कप्तानी स्वयं सांसद नवीन जिंदल करेंगे। टीम में उनके साथ वीर एस शेरगिल, महेश शर्मा और सिद्धांत शर्मा खेलेंगे। कैथल टीम की बागडोर प्रणव कपूर संभालेंगे और उनके साथ अक्षय मलिक, अभ्युदय प्रताप सिंह और कृष्ण इंकैया मैदान में उतरेंगे। मैच के अंपायर की जिम्मेदारी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सिमरन एस शेरगिल निभाएंगे। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित यह मैच ग्रामीण व शहरी युवाओं को पोलो जैसे शौर्यपूर्ण और पारंपरिक खेल से करीब से परिचित करवाएगा। पोलो एग्जीबिशन मैच न सिर्फ रोमांचक होगा बल्कि क्षेत्र में पोलो जैसे ऐतिहासिक व शौर्य-प्रधान खेल के पुनर्जीवन की मजबूत शुरुआत भी करेगा।

पोलो मैच गौरवशाली विरासत का प्रतीक

मैच कोऑर्डिनेटर रोहन मेनन ने बताया कि पोलो मैच के लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा, मैदान की तैयारियों, दर्शक दीर्घा और व्यवस्था से जुड़े सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पोलो मैच केवल एक खेल नहीं बल्कि भारत की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से युवाओं में पोलो के लिए नई ऊर्जा और रुचि बढ़ी है।

कुरुक्षेत्र। मैच देखने  के लिए दर्शक दीर्घा में लगाई कुर्सियां। संवाद

[ad_2]
Kurukshetra News: जिंदल हाउस सांवला में आज पहली बार होगा पोलो मैच, नोएडा से पहुंचे घोड़े

Kurukshetra News: वसूल की गई राशि का 10 प्रतिशत शिकायतकर्ता को मिलेगा Latest Haryana News

Kurukshetra News: वसूल की गई राशि का 10 प्रतिशत शिकायतकर्ता को मिलेगा Latest Haryana News

Rewari News: हेरिटेज स्टीम लोको शेड को विद्यार्थियों ने देखा  Latest Haryana News

Rewari News: हेरिटेज स्टीम लोको शेड को विद्यार्थियों ने देखा Latest Haryana News