महेंद्रगढ़ में काम पर लौटे चिकित्सक, लेकिन हड़ताल को लेकर असमंजस की स्थिति में नहीं पहुंच पाए मरीज haryanacircle.com

[ad_1]


शहर स्थित नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को सभी चिकित्सक काम पर लौट आए और अपनी सेवाएं शुरू कर दी। लेकिन चार दिन तक चली हड़ताल के चलते लोगों भी असमंजस की स्थति बनी रही जिसके चलते शुक्रवार को महज 300 ओपीडी ही हो पाई।

बता दें कि वीरवार को सरकार और चिकित्सकों में आपसी सहमति होने होने पर चिकित्सकों ने शुक्रवार को ही कार्यभार संभाल लिया। लोगों में हड़ताल की सूचना रही और इसके कारण लोग अस्पताल में नहीं आ पाए। अस्पताल में जाकर पूछताछ की तो नेत्र ओपीडी के लिए 40 मरीजों ने पर्ची कटवाई जबकि अन्य ओपीडी बाल रोग, स्त्री रोग व दवा लेने वाले मरीजों की रही। सामान्य दिनों में नई व पुरानी कुल ओपीडी 400 से अधिक रहती हैं। वार्ड में एक भी मरीज भर्ती नहीं मिला जबकि सामान्य दिनों में वार्ड में 4 से 5 मरीज दाखिल रहते हैं। दूसरी ओर ऑपरेशन के लिए भी कोई मरीज सलाह लेने पहुंचा। पहले दिन चिकित्सक तो उपस्थित रहे, लेकिन मरीज नहीं पहुंचे।
चिकित्सकों को मरीजों के आने इंतजार रहा। अब चिकित्सकों को अगले सप्ताह से ही स्थिति यथावत होने की उम्मीद है। अब चिकित्सकों की ओर से अपनी सुविधाएं यथावत ही रहेंगी और किसी मरीज को निजी अस्पताल में जाकर जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी।

चिकित्सकों ने सरकार से वार्ता के बाद काम पर लौटने का निर्णय लिया है और शुक्रवार को सभी 39 चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। हालांकि मरीजों की संख्या कम रही, लेकिन अगले सप्ताह से स्थिति यथावत हो जाएगी। – डॉ. जयप्रकाश, एसएमओ, महेंद्रगढ़

[ad_2]
महेंद्रगढ़ में काम पर लौटे चिकित्सक, लेकिन हड़ताल को लेकर असमंजस की स्थिति में नहीं पहुंच पाए मरीज