नारनौल में हुडा के 18 पार्काें के बहुरेंगे दिन, नगर परिषद करा रहा है सफाई haryanacircle.com

[ad_1]


नगर परिषद ने हुडा सेक्टर स्थित पार्काें की सुध लेनी शुरू कर दी है। फिलहाल 5 पार्काें में सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। इनकी सफाई का कार्य पूरा हो जाने के बाद अगले 5 पार्काें की सफाई करवाई जाएगी। इस प्रकार तीन से चार चरणों में ये कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए नप ने एक निजी एजेंसी को कार्य का जिम्मा दिया है।

गौरतलब है कि बारिश के दिनों में हुडा सेक्टर के सभी पार्काें में पानी भर गया था। जिसके कारण पार्क में 2 से 3 फुट तक घास उग आई थी। अब करीब एक माह पहले पानी सूख जाने के बाद नप अधिकारियों ने इनकी सुध लेना शुरू कर दिया है और 5 पार्काें में गत 10 दिनों से घास की कटाई का कार्य किया जा रहा है।

हुडा सेक्टर में छोटे बड़े सभी मिलाकर कुल 18 पार्क मौजूद हैं। जिनमें सुबह शाम बच्चे, बूढ़े व युवा खेलकूद व चहलकदमी करते हैं। ऐसे में जलभराव के कारण ये सभी पार्क सूने नजर आ रहे थे और इनमे बड़ी बड़ी घास भी उग आई थी। अब तीन से चार चरणों में 5-5 पार्काें की सफाई कराई जाएगी।

[ad_2]
नारनौल में हुडा के 18 पार्काें के बहुरेंगे दिन, नगर परिषद करा रहा है सफाई