{“_id”:”693b205da3f3160b9107d635″,”slug”:”allegations-of-scuffle-with-hospital-staff-karnal-news-c-18-knl1018-799465-2025-12-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: अस्पताल में कर्मचारियों से हाथापाई का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:19 AM IST
नीलोखेड़ी। राजकीय अस्पताल में बुधवार रात को इलाज करवाने आए दो-तीन युवकों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर नशे में धुत युवकों ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की। कर्मचारियों का आरोप है कि बुधवार रात को आए कुछ युवकों ने शराब के नशे में झगड़ा किया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। महिला कर्मियों ने बताया कि अपनी सुरक्षा को लेकर विशेष तौर पर रात के समय ऐसी वारदात से स्टाफ में भय का माहौल है। जांच प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ ने शिकायत दी है, मामले की जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: अस्पताल में कर्मचारियों से हाथापाई का आरोप