Karnal News: दिल्ली की रैली के लिए कांग्रेस ने की तैयारी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Fri, 12 Dec 2025 01:21 AM IST


इंद्री कार्यक्रम में अपने विचार रखते पूर्व विधायक राकेश कांबोज। संवाद



इंद्री। कांग्रेस पार्टी की ओर से 14  दिसंबर को दिल्ली में होने वाली वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली के समर्थन में वीरवार को पूर्व विधायक राकेश कांबोज की अध्यक्षता में इंद्री में एक बैठक हुई। इसमें ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश वैद्य ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। बैठक में रैली की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। राकेश कांबोज ने कहा कि राष्ट्रस्तरीय रैली में देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रत्येक चुनाव में वोट‑चोरी की है और इस संबंध में कांग्रेस ने सबूत प्रस्तुत किए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैठक मेें करम सिंह खानपुर, रतन सिंह कलरी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: दिल्ली की रैली के लिए कांग्रेस ने की तैयारी