{“_id”:”69397bf82cff8e9f890b83f4″,”slug”:”video-farmer-panchayat-in-adampur-2025-12-10″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिसार: 16 दिसंबर को आदमपुर में किसान पंचायत की तैयारी, खासा महाजन और कालीरामण गांव में किया गया जनसंपर्क”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
किसान संगठनों ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को बीमा, मुआवजा, जलभराव का स्थायी समाधान, खेत मजदूर के लिए मुआवजा मांगा है। इसके लिए आदमपुर तहसील परिसर में बुधवार को 45वें दिन भी बेमियादी धरना दिया गया। तहसील सचिव सतबीर सिंह धायल ने कहा कि बर्बाद फसलों का बीमा और मुआवजा जल्द दिया जाए। इस प्रक्रिया में बर्खास्त पटवारियों को बहाल किया जाए। खासा महाजन और कालीरामण गांव में जनसभा हुई। इसमें 16 दिसंबर को आदमपुर में प्रस्तावित किसान पंचायत की तैयारी की गई। जनसभा को सतबीर धायल, संदीप बैनीवाल, मांगेराम गोदारा, सेवा सिह चाहर ने संबोधित किया। धरने की अध्यक्षता राजीव बैनीवाल और सुरेश धानक ने की। धरने पर कपूर सिंह बगला, सोनू बिश्नोई, राम सिंह पूनिया, विष्णु बिश्नोई, छोटू राम फगेडिया, बलराज मेहरिया, श्रीकांत बाजोलिया, रामधारी राव काबरेल आदि मौजूद रहे।
[ad_2]
हिसार: 16 दिसंबर को आदमपुर में किसान पंचायत की तैयारी, खासा महाजन और कालीरामण गांव में किया गया जनसंपर्क