करनाल: श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का 18 फरवरी से एक मार्च तक होगा आयोजन Latest Haryana News

[ad_1]


श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से 12 दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन 18 फरवरी से एक मार्च तक पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में किया जाएगा। रोजाना शाम छह बजे होने वाले कीर्तन में कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे। श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल के मुख्य सेवक पंकिल ने बताया कि करनाल वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि इस श्री श्याम फाल्गुण महोत्सव में मां बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर से महंत बिट्टू भगत भी आकर सभी को अपना आशिर्वाद देंगे। इसके साथ ही महोत्सव में मेहंदी की रात और फूलों की होली आकृषर्ण का केंद्र होगी।

[ad_2]
करनाल: श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का 18 फरवरी से एक मार्च तक होगा आयोजन