[ad_1]
Last Updated:
बिग बॉस 19 की सेकेंड रनर अप तान्या मित्तल पर डिजाइनर रिद्धिमा शर्मा ने 800 साड़ियां भेजने और पेमेंट न करने का आरोप लगाया है. तान्या मित्तल बिग बॉस के घर में करीबन 800 साड़िया लेकर आई थीं और रिद्धिमा के आरोपों के मुताबिक उन्होंने वो साड़ी किराए पर दी जिसकी तान्या मित्तल ने अभी तक पेमेंट भी नहीं की है.
नई दिल्ली. तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की सेकेंड रनर अप रहीं. उन्होंने तीसरे स्थान पर अपना सफर खत्म किया. तान्या बिग बॉस 29 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक थीं. पूरे शो के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक बयान देकर खूब सुर्खियां बटोरीं. कभी 150 बॉडीगार्ड होने का दावा, तो कभी करोड़ों की मालकिन और कभी किचन में लिफ्ट होने का दावा करने की वजह से तान्या मित्तल सुर्खियों में छाई रहीं, लेकिन शो के बाहर आते ही वो विवादों में घिर गई हैं. एक डिजाइनर ने तान्या पर भाड़े के कपड़े पहनने और उनकी पेमेंट न करने का आरोप लगाया है.
डिजाइनर रिद्धिमा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दावा किया कि तान्या मित्तल को उन्होंने करीबन 800 साड़िया भेजी हैं और अभी तक इंफ्लुएंसर ने इन साड़ियों की पेमेंट नहीं की है. डिजाइनर के मुताबिक तान्या की टीम उनके मेसेज को इग्नोर कर रही है और उन्हें बेवकूफ समझ रही हैं. उन्होंने अपने दावे में आगे कहा कि उनके पास सारे सबूत है कि वो तान्या मित्तल को साड़ियां भेजती थीं.
डिजाइनर रिद्धिमा शर्मा ने तान्या मित्तल पर क्या आरोप लगाए?
रिद्धिमा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर तान्या मित्तल पर गंभीर आरोप लगाए. वो लिखती हैं, ‘मैंने हमेशा हर इंटरव्यू में तान्या का सपोर्ट किया. आप मेरे सभी इंटरव्यू, रिकॉर्ड किए गए बाइट्स, सेलिब्रिटी वोटिंग वीडियो, सपोर्टिंग वीडियो देख सकते हैं. मेरे ही सोर्स किए हुए कपड़े पहनकर हमें ही ऐटिट्यूड दिखाया जा रहा है!!!’. वो आगे लिखती हैं कि मैं एक बात बहुत साफ कर देना चाहता हूं: डिजाइनर और स्टाइलिस्ट में बहुत फर्क होता है. मैं स्टाइलिस्ट हूं.
View this post on Instagram
[ad_2]
‘मेरे पैसे दे दो’, भाड़े के कपड़े पहनती हैं तान्या मित्तल? 800 साड़ियों की बकाया है पेमेंट! डिजाइनर ने लगाए आरोप



