ठंड बढ़ते ही फरीदाबाद-बल्लभगढ़ के मार्केट में बढ़ी कंबलों की डिमांड, यहां पानीपत के कंबल बने लोगों की पहली पसंद..जानिए क्या है इनमें खास Haryana News & Updates

[ad_1]

फरीदाबाद: फरीदाबाद और बल्लभगढ़ की मार्केटों में इन दिनों कंबलों की धूम मची है. जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है वैसे-वैसे दुकानों पर भीड़ भी बढ़ती जा रही है. लोग अपने घरों के लिए गर्म, मुलायम और अच्छे कंबल तलाशते नजर आ रहे हैं. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा पानीपत के मखमली और फैब्रिक प्रिंट वाले कंबलों की हो रही है. इनकी क्वालिटी और डिजाइन लोगों को खूब पसंद आ रही है. दुकानदार भी मानते हैं कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे कंबलों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है. अच्छी बात ये है कि कम दामों में भी लोगों को बढ़िया वैरायटी मिल रही है, इसलिए ग्राहक भी बिना झिझक खरीदारी कर रहे हैं.

पानीपत के कंबलों की डिमांड

दुकानदार विजय विरमानी ने Local18 से बातचीत में बताया कि इस वक्त पानीपत के कंबलों की सबसे ज्यादा डिमांड है. उनके मुताबिक सारी बढ़िया क्वालिटी के कंबल पानीपत से ही आते हैं. बाकी ब्रांड्स की डिमांड अब नाममात्र की रह गई है. करीब 90% बिक्री तो बस पानीपत के कंबलों की है. विजय बताते हैं कि मखमली कंबल, गोल्डन कंपनी का कलेक्शन, प्रार्थना और सिग्नेचर जैसी कंपनियों के कंबल सबसे ज्यादा बिक रहे हैं. इनकी क्वालिटी इतनी बढ़िया है कि नया माल आते ही हाथों-हाथ बिक जाता है. दिवाली के वक्त भी लोगों ने सबसे ज्यादा इन्हीं कंबलों को गिफ्ट किया था और अब ठंड बढ़ने के साथ फिर से इनकी डिमांड तेजी से बढ़ गई है.

क्या है कीमत

दुकानदारों का कहना है कि उनके यहां कंबलों की कीमत 600 रुपये से शुरू हो जाती है. फिलहाल, गोल्डन कंपनी के डबल प्लाई कंबल सबसे ज्यादा चल रहे हैं जिनकी शुरुआती कीमत करीब 1000 रुपये है. सिंगल प्लाई कंबल 500 रुपये में भी मिल जाते हैं. प्रीमियम रेंज में 2000 से लेकर 10,000 रुपये तक के कंबल भी मिल रहे हैं. ग्राहक चाहे जैसा बजट लेकर आएं हर रेंज की वैरायटी मौजूद है. दुकान मालिक साफ कहते हैं डबल प्लाई कंबल सबसे ज्यादा बिक रहे हैं लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं क्योंकि ये ज्यादा गर्म और टिकाऊ होते हैं.

विजय विरमानी बताते हैं कि वे कंबल पानीपत से मई-जून में ही मंगा लेते हैं, क्योंकि जैसे ही सर्दी शुरू होती है कंपनियों के पास ऑर्डर की बाढ़ आ जाती है और माल मिलना मुश्किल हो जाता है. इस बार पिछले साल से काफी ज्यादा डिमांड है. दिवाली के वक्त उनकी दुकान से 500-500 कंबल तक बिक गए थे. अभी भी रोजाना 25 से 30 कंबल बिक रहे हैं.

दूर-दूर से मिलते हैं ऑर्डर

वो बताते हैं कि बल्लभगढ़ मार्केट में उनकी दुकान को 25 साल हो गए हैं और अब यहां उनकी पहचान काफी बड़ी हो चुकी है. हमारे पास नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम और पूरे एनसीआर से ऑर्डर आते हैं. बल्लभगढ़ एक बड़ा इंडस्ट्री एरिया है, इसलिए यहां की कंपनियां भी थोक में कंबल खरीदती हैं. इस बार तो कई कंपनियों ने दिवाली पर अपने कर्मचारियों को देने के लिए भी भारी ऑर्डर दिए थे.

पानीपत के कंबलों की ज्यादा है डिमांड

कुल मिलाकर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ की मार्केटों में इस बार कंबलों की खरीदारी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. लोग कम दाम में बढ़िया क्वालिटी के कंबल खरीद रहे हैं और दुकानदारों के लिए भी ये सीजन जबरदस्त फायदा लेकर आया है. पानीपत के कंबलों की शानदार पहचान मजबूती और डिजाइन ने उन्हें इस सर्दी की पहली पसंद बना दिया है.

[ad_2]