[ad_1]
नगर निगम के अधिकारी JE को नोटिस देते अधिकारी और सड़कों पर फैली गंदगी का फोटो।
चंडीगढ़ में गंदगी के खिलाफ नगर निगम ने एक्शन लेते हुए निगम के ही जूनियर इंजीनियर (JE) का चालान कर दिया। बागवानी शाखा के जेई पर आरोप है कि उन्होंने सेक्टर-21 पेट्रोल पंप के पास दक्षिण मार्ग पर जमा पेड़ों की कटाई से फैला कचरा निर्धारित समय में नहीं उठा
.
नगर निगम ने पहले ही संबंधित जेई को नोटिस भेजकर चेतावनी दी थी कि अगर तय समय सीमा में कचरा नहीं हटाया गया, तो चालान सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन समय बीतने पर भी कचरा वहीं पड़ा रहा, जिसके बाद निगम ने चालान जारी कर दिया।
शहर में पेड़ों की कटाई से फैली गंदगी की फोटो।
निगम बोला- फील्ड स्टाफ पर आगे भी कार्रवाई होगी
नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि पेड़ों की छंटाई का कचरा समय पर नहीं उठाने से यात्रियों को परेशानी होती है और सड़क किनारे गंदगी फैलती है, जिससे शहर की स्वच्छता प्रभावित होती है। निगम ने स्पष्ट किया कि फील्ड स्टाफ की किसी भी लापरवाही पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की तरफ से JE को दी गई कॉपी।
निगम कमिश्नर की विभागों और लोगों से खास अपील
नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार (IAS) ने शहर को साफ रखने के लिए सभी विभागों, एजेंसियों और शहरवासियों से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखना एक सामूहिक जिम्मेदारी है और लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने की अपील की।
नगर निगम ने यह भी दोहराया कि चंडीगढ़ को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में बनाए रखने के लिए स्वच्छता मानकों को बिना समझौता लागू किया जाता रहेगा।
कूड़ा फेंकने वालों के घर ढोल बजाने का हुआ था ऐलान
चंडीगढ़ में इससे पहले सड़क पर कूडा फेंकने वालों के घर नगर निगम कर्मचारी ढोल लेकर पहुंचे थे। यहीं नहीं उन्हें शर्मिंदा करने के लिए घर से बाहर बुलाकर उनसे पूछताछ भी की गई और प्रत्येक को 13401 रुपए जुर्माना भी लगाया गया। इसके साथ उन्हें कचरा लौटाया। निगम ने इसका वीडियो भी जारी किया।

पहली बार नगर निगम की तरफ से इस तरह की कार्रवाई करते हुए मनीमाजरा के वार्ड-5 (मोरी गेट) और वार्ड-6 (गोविंदपुरा) में नगर निगम के स्वच्छता इंस्पेक्टर दविंदर रोहिल्ला ने जाकर ढोल बजवाए हैं। उधर, सीनियर डिप्टी मेयर ने इस कार्रवाई का विरोध जताया है।
हालांकि, सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि इस तरह से किसी को जलील करना ठीक नहीं है। यह फैसला गलत है और इसके बाद फैसले को वापिस ले लिया गया। जसबीर सिंह बंटी का कहना था कि हम भी चाहते हैं कि शहर सुंदर दिखना चाहिए और सड़कों पर कूड़ा नहीं होना चाहिए। मगर, इसका मतलब यह नहीं है कि किसी को जलील किया जाए।
उन्होंने कहा कि लोगों से फोटो मंगवाने चाहिए और कूड़ा फेंकने वालों के घर जाकर नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा उन्हें जागरूक किया जाना चाहिए। तभी ऐसा हो सकेगा।
[ad_2]
चंडीगढ़ नगर निगम ने अपने ही अधिकारी का चालान काटा: गंदगी साफ ना करने पर एक्शन, पेड़ों की छंटाई से फैला कचरा नहीं उठाया था – Chandigarh News


