[ad_1]
कुरुक्षेत्र। सेवानिवृत फौजी के साथ डिजिटल अरेस्ट करके करीब 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने अब दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। इनके साथ मामले में अब तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
अब काबू आरोपियों की पहचान सोनीपत जिले के मुरथल के रहने वाले रोहित कुमार व सोनीपत के बडौली गांव के रहने वाले प्रवीन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर दो के रहने वाले बाल कृष्ण ने बताया कि वह फौज से सेवानिवृत्त है। 24 अगस्त को उनके पास एक युवती ने कॉल करके अपने आपको बैंक का कर्मचारी बताया और उसके क्रेडिट कार्ड पर एक लाख का बिल बकाया बताया।
इसके बाद अलग-अलग नंबर से कॉल आई और उन्होंने बताया कि उनके आधार कार्ड का प्रयोग करके कोई करोड़ों रुपये की मनी लॉड्रिंग कर रहा है, जिससे वह बुरी तरह डर गए और जैसा आरोपियों ने कहा वह वैसा ही करते गए। उन्होंने किसी को न बताने के बारे में कहा और 30 लाख रुपये की मांग की। 28 अगस्त को आरोपियों को बताए अनुसार खाते में 29 लाख 85 हजार रुपये जमा करवा दिए। साथ ही आरोपियों ने बताया गया कि बैंक भी अकेले जाए और और फोन न काटने की हिदायत दी।
एक सितंबर को दोबारा उनके बताए खाते में 49 लाख रुपये जमा किए। कुछ समय बाद उनको अपने साथ धोखाधड़ी होने का आभास हुआ। शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज करके जांच की गई। 14 सितंबर जुलाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत के साथ मिलकर थाना साइबर क्राइम की टीम ने मामले में आरोपी देहरादून के अनिकांत भट को गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपी से टीम ने छह फोन, एक लैपटॉप, 278 सिम कार्ड, छह सिम बैंक सवेट, एक कैमरा, दो वाई फाई बॉक्स, एक पासपोर्ट व एक पर्स बरामद किया था। थाना साइबर क्राइम की टीम ने मामले में आगामी जांच करते हुए भिवानी जिला के उमराव गांव के विक्रम व भिवानी के दुधला गांव के नीरज उर्फ बादल को भी गिरफ्तार कर लिया था। तीन नवंबर को टीम ने भिवानी के बहल गांव के अंकित उर्फ बच्ची को गिरफ्तार कर लिया था।
[ad_2]
Karnal News: 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दो और आरोपी काबू



