Karnal News: वेयरहाउस से 100 क्विंटल सरिया चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। डीग गांव स्थित निर्माणाधीन एफसीआई वेयरहाउस से लगभग 100 क्विंटल सरिया चोरी होने का मामला सामने आया है। नवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छह व सात नवंबर को अपने भांजे की शादी में गए हुए थे।

इसी दौरान गोदाम साइट पर रखी करीब पांच से साढ़े पांच लाख रुपये की सरिया चोरी कर ली गई। शिकायत पर थाना शाहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच अपराध अन्वेषण शाखा-एक को सौंपी। जांच के दौरान नौ दिसंबर को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने नूंह जिले के गांव सुनारी से तीन आरोपियों को रहिश, इमरान और नासिर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि वारदात में उपयोग किया गया ट्रक अलवर के पास एक ढाबे पर खड़ा है। वहीं चोरी की सरिया को बेचकर प्राप्त की गई राशि उन्होंने अपने-अपने घरों में छिपा रखी है। पूछताछ में आरोपितों ने अपने अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश कर रही है।

पुलिस का कहना है कि ट्रक की बरामदगी, चोरी की राशि की रिकवरी और फरार साथियों की गिरफ्तारी अभी शेष है। वारदात की पूरी कड़ी स्पष्ट करने एवं बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने अदालत में रिमांड की मांग की, जिसके बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। संवाद

[ad_2]
Karnal News: वेयरहाउस से 100 क्विंटल सरिया चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार