जींद: जातिवाद, परिवारवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति करती है कांग्रेस: मोहनलाल बड़ौली, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष haryanacircle.com

[ad_1]


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की नीति अपनाई है। वहीं भाजपा ने इस तुष्टिकरण की नीति को खत्म करने का काम किया है। वंदे मातरम पर संसद में चर्चा के दौरान भी कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति मजबूत करने का काम किया लेकिन भाजपा ने देश की जनता को बताने का काम किया है कि किस प्रकार से देश में पहले तुष्टिकरण की नीति को अपनाया जाता था।

वह बुधवार को सीआरएसयू में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जातिवाद, परिवारवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति की है लेकिन भाजपा राष्ट्रवाद की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी जातिवाद, परिवारवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं की। कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति करती है इसीलिए यह पार्टी एक परिवार से बाहर नहीं निकल पा रही है।

युवा भाजपा द्वारा आयोजित मॉक संसद में भाग लेने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2047 में देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है और पार्टी उसी के अनुसार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नीतियां लागू की है। विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण तथा पंचायत में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। इसके अलावा भी सरकार की नीतियों के अनुसार अलग-अलग सेक्टर में अलग-अलग आरक्षण देने का काम किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 20 दिसंबर को गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ आएंगे और पार्टी उनका जोरदार स्वागत करेगी। इस कार्यक्रम में अमित शाह देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

[ad_2]