हिसार में मिशन बुनियाद जागरूकता कार्यक्रम में 61 में से 48 स्कूलों के ही पहुंचे विद्यार्थी Latest Haryana News

[ad_1]


मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने को लेकर शुरू की गई मिशन बुनियाद योजना को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों की संख्या कम रही। खंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में 61 में से 48 स्कूलों के ही विद्यार्थी शामिल हुए।

कार्यक्रम में विभाग की तरफ से कक्षा सातवीं में 60 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों को बुलाया गया था।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार, मिशन बुनियाद कम्युनिटी इंचार्ज संजीव, प्रिंसिपल कृष्ण कुमार, समाजसेवी अमर लाल मोंगा, शिक्षक धर्मपाल गोस्वामी मौजूद रहे। कार्यक्रम में डीईओ संगीता बिश्नोई ने कहा कि सरकार की तरफ से मेधावी विद्यार्थियों के लिए मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजना शुरू की गई है।

मिशन बुनियाद को लेकर जिले में पांच सेंटर बनाए गए है। यहां पर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। सुपर-100 में चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी और नीट की कोचिंग दी जा रही है।

[ad_2]
हिसार में मिशन बुनियाद जागरूकता कार्यक्रम में 61 में से 48 स्कूलों के ही पहुंचे विद्यार्थी