{“_id”:”69396d17215b7c263303255e”,”slug”:”video-hindu-organizations-united-in-the-matter-of-desecration-of-the-temple-2025-12-10″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फतेहाबाद: मंदिर को अपवित्र करने के मामले में हिंदू संगठन हुए एकजुट, चार मांगों को पूरा करने की मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
शहर के भाटिया नगर इलाके में धार्मिक स्थल को अपवित्र करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर हिन्दू समाज के संगठनों की बैठक भगवान परशुराम मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के बाद प्रशासन को चेतावनी दी गई कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए नहीं तो जरूरत पड़ी तो जिला स्तरीय बैठक के बाद प्रदर्शन करने का फैसला भी लिया जाएगा। इस बैठक में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, विभिन्न मंदिरों से जुड़े संस्थाओं के प्रधान, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान सहित शहर के गणमान्य लोग मोजूद थे। बैठक की जानकारी देते हुए समाजसेवी सुभाष गोयल ने बताया कि बाबा पाला राम के मंदिर को अपवित्र करने की जो घटना सामने आई है उसके विरोध में यह बैठक की गई है। उस घटना की निंदा की गई है उन्होंने कहा कि शहर के लोगों से यही अपील करते हैं कि बाहर से आए इन लोगों को कोई भी नौकरी पर रखता है तो उसका आधार कार्ड और पूरा पता लेकर ही रखें।