{“_id”:”693965b6b08590cbc600cf87″,”slug”:”video-students-were-made-aware-about-the-foundation-examination-2025-12-10″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”महेंद्रगढ़: खंड के 68 छात्रों को बुनियाद परीक्षा के लिए किया जागरूक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में बुधवार को विकल्प फाउंडेशन की ओर से मिशन बुनियाद जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि एसडीएम कनिका गोयल मौजूद रही। कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ खंड से कक्षा आठवीं व दसवीं के 68 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। उसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल ने कहा कि सभी सरकारी स्कूल के आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद व 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सुपर 100 के पंजीकरण जरूर करवाएं। ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ा जा सके।
प्राचार्य सुनील गोरा ने बताया कि विद्यालय में खंड स्तरीय मिशन बुनियाद जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बुनियादी परीक्षा को लेकर प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर तक मिशन बुनियाद के लिए पंजीकरण का अंतिम है। 17 दिसंबर को परीक्षा के लिए रोल नंबर जारी किए जाएंगे। 24 दिसंबर को खंड के विद्यालय में बुनियाद की लेवल वन की परीक्षा आयाेजित की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाएं। इस अवसर पर गत वर्ष मॉडल संस्कृति स्कूल के चार विद्यार्थियों ने बुनियाद में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने सम्मानित किया गया। कक्षा नौवीं से प्रथम खुशी, द्वितीय पायल तथा दसवीं कक्षा में प्रथम हिमांशु व द्वितीय चेतना को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीईओ अलका, जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र अग्रवाल, विकल्प फाउंडेशन की ओर से दिव्या कुमार, प्राचार्य बीर सिंह, योगेंद्र, दिनेश कुमार, प्रवीण, मनोज जांगिड़, वेदपाल शास्त्री, होशियार सिंह सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
[ad_2]
महेंद्रगढ़: खंड के 68 छात्रों को बुनियाद परीक्षा के लिए किया जागरूक