[ad_1]
पंजाब चंडीगढ़ में आज शीत लहर का अलर्ट है।
पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय शीत लहर चल रही है। राज्य के 8 जिलों में आज शीत लहर का यलो अलर्ट है। वहीं, इस वजह से रात का तापमान भी गिर रहा है। गत 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.2°C की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है
.
यहां तापमान 2.8°C रहा, जबकि बठिंडा में अधिकतम 28.3°C तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, वीरवार को भी शीत लहर का अलर्ट है। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों को पहले ही सर्दी से बचने की एडवाइजरी जारी की हुई है। इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के पास बना हुआ है।
इस वजह से हवाओं में हल्का सा बदलाव बना हुआ है। फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर, मोगा, मानसा और फिरोजपुर में शीत लहर चलेगी। इस बदलते मौसम में वाहन चालकों को भी अलर्ट रहना होगा। आज और 12 दिसंबर को दिल्ली–अबाला हाईवे और अंबाला अमृतसर हाईवे पर किसी तरह के बादल नहीं होंगे। हालांकि 11 दिसंबर को हलके बादल छाए रहेंगे।
जिलों का न्यूनतम तापमान 10°C से कम
मौसम विभाग के अनुसार पटियाला को छोड़कर सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया है। हिमाचल से आ रही हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। इस वजह से रोपड़ (Ropar) का न्यूनतम तापमान 3.6°C दर्ज किया गया है। इसी तरह चंडीगढ़ का तापमान 8.6°C दर्ज किया गया; इसमें 0.3°C की गिरावट आई है। जबकि अमृतसर में 6.1°C, लुधियाना 9.2°C, पठानकोट 5.6°C, बठिंडा 5.8°C, गुरदासपुर 3.8°C, शहीद भगत सिंह नगर 6.9°C, फरीदकोट 6.8°C और फिरोजपुर 7.9°C तापमान दर्ज किया गया है।
पंजाब और चंडीगढ़ में इस तरह का मौसम आने वाले दिनों में रहेगा
पंजाब से ज्यादा चंडीगढ़ की हवा प्रदूषित
: सुबह छह बजे पंजाब की वायु गुणवत्ता (AQI) 89 दर्ज की गई; जालंधर का AQI 142, खन्ना का AQI 142, लुधियाना का AQI 107, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 207 व पटियाला का AQI 119 दर्ज किया गया। इसी तरह चंडीगढ़ के सेक्टर-22 का AQI 212 व सेक्टर-53 का AQI 154 दर्ज किया गया है।

राज्य के विभिन्न जिलों में दर्ज न्यूनतम तापमान।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। आने वाले कुछ दिनों में रात का तापमान करीब 2°C तक गिर सकता है, और उसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
[ad_2]
पंजाब के 8 जिलों में शीत लहर का यलो अलर्ट: 2.8°C तापमान के साथ आदमपुर राज्य में सबसे ठंडा, चंडीगढ़ की हवा पंजाब प्रदूषित – Mohali News

