Sirsa News: बुलेट बाइक को किया जब्त, 23 हजार का किया जुर्माना Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Tue, 09 Dec 2025 11:39 PM IST


सिरसा।शहर में यातायात पुलिस कर्मचारी जांच करते हुए। पुलिस



सिरसा। जिला यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक सुखदेव सिंह ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में यातायात व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाते हुए यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसा। इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को बाबा भूमणशाह चौक पर पटाखायुक्त साइलेंसर बुलेट को इंपाउंड कर बुलेट चालक को 23 हजार रुपये का जुर्माना किया।

Trending Videos

इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में भी चेकिंग के दौरान करीब 12 दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों का यातायात नियमों के प्रति असंवेदनशील होने पर चालान किया। जिला यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक सुखदेव सिंह ने शहरवासियों से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना यथासंभव सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों की पालना करें और इससे होने वाले हादसों को रोकें। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर यातायात नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]
Sirsa News: बुलेट बाइक को किया जब्त, 23 हजार का किया जुर्माना