CCTV VIDEO: गुरुग्राम में पुलिस का हाथ झटककर भागा आरोपी…फिर कुत्ते ने दौड़ाया Latest Haryana News

[ad_1]


ग्राइंडर एप के माध्यम से दोस्ती करके दो युवकों का अपहरण करने का आरोपी मंगलवार की दोपहर को पुलिस कस्टडी से भाग गया। आरोपी को पुलिस सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए लेकर आई थी। आरोपी के भागने के बाद अपराध शाखा की पुलिस ने करीब एक घंटे के बाद आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के भागने की वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान देखा जा सकता है कि एक पालतू कुत्ता भी आरोपी को दौड़ा लिया।

पुलिस कस्टडी से भागने वाले आरोपी की पहचान चरखी दादरी के पिचोपा कलां गांव निवासी आशीष उर्फ गोलू के रूप में हुई है। बता दें कि ग्राइंडर एप के माध्यम एक युवक से दोस्ती करके चार युवकों ने उसका द्वारका एक्सप्रेसवे के पास से अपहरण कर लिया था। इसके बाद अपहरण करने वाले युवकों ने युवक के परिवार वालों से 37 हजार रुपये फिरौती ली थी।

[ad_2]
CCTV VIDEO: गुरुग्राम में पुलिस का हाथ झटककर भागा आरोपी…फिर कुत्ते ने दौड़ाया