ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट का IPO 12 दिसंबर से खुलेगा: मिनिमम ₹12,990 इन्वेस्ट करने होंगे, 16 दिसंबर तक निवेश का मौका Business News & Hub

मुंबई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का 10,600 करोड़ रुपए का IPO 12 से 16 दिसंबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 2,061 से 2,165 रुपए तय किया है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल होगा। जिसमें प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन अपनी हिस्सेदारी का 9.9% हिस्सा बेच रही है।

पूरा IPO ऑफर फॉर सेल यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इस OFS के तहत 4.89 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। ये सभी शेयर ब्रिटेन स्थित कंपनी प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स बेच रही है, जो ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी की जॉइंट वेंचर पार्टनर भी है।

रिटेल इनवेस्टर्स मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं? इस IPO के लिए रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 6 शेयर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹2,165 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो आपको ₹12,990 का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

वहीं रिटेल इनवेस्टर्स IPO के मैक्सिमम 15 लॉट यानी 90 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। जिसके लिए इनवेस्टर्स को मैक्सिमम ₹1,94,850 का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

कंपनी के इश्यू का 10% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व कंपनी के इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

देश की दूसरी सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी की शुरुआत 1993 में हुई थी। कंपनी कुल 143 इन्वेस्टमेंट स्कीम्स ऑफर करती है। इसके पास 10.87 लाख करोड़ रुपए के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) मौजूद हैं।

IPO क्या होता है? जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं। कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है। इसी के लिए कंपनी IPO लाती है।

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/icici-prudential-asset-managements-ipo-will-open-on-december-12-136622825.html