{“_id”:”6937c20ca8d699c8fd0455c9″,”slug”:”video-haryana-team-reached-the-semi-finals-of-the-national-school-cricket-competition-in-hisar-2025-12-09″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिसार में नेशनल स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची हरियाणा की टीम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
69वीं नेशनल स्कूल गेम्स क्रिकेट अंडर-19 बॉयज प्रतियोगिता में मंगलवार को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।हरियाणा ने दिल्ली को 50 रनों से हरा कर सेमीफाइनल का टिकट पाया। बिहार ने मध्य प्रदेश को 5 विकेट से हरा कर सेमीफाइनल के लिए प्रवेश किया।। चंडीगढ़ ने जम्मू-कश्मीर को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच मंगलवार को करवाए जाएंगे।
प्रतियोगिता में पूरे देश के विभिन्न स्कूलों की 30 टीमों के 551 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए जिले में 8 जगह ग्राउंड बनाए गए हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत 5 दिसंबर से कैमरी के स्काई हॉर्क क्रिकेट अकादमी से की गई थी।
सोमवार को हुए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में बिहार ने नजदीकी मैच में महाराष्ट्र को 21 रनों से हराया। वहीं पंजाब ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए एनवीएस को 137 रनों के बड़े अंतर से मात दी। चंडीगढ़ ने तेलंगाना को 60 रनों से पराजित किया। जम्मू-कश्मीर ने आंध्र प्रदेश को 8 विकेट से हराया, जबकि दिल्ली ने सीबीएसई को 6 विकेट से शिकस्त दी।
[ad_2]
हिसार में नेशनल स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची हरियाणा की टीम