भिवानी: नए बीज बिल को लेकर किसान संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन Latest Haryana News

[ad_1]


केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए बीज बिल का विरोध शुरू हो गया है। भिवानी में विभिन्न किसान संगठनों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर नए बिल की प्रतियां जलाई और कहा कि ये बिल किसान विरोधी है। ये बिल वापस नहीं लिया तो किसान आंदोलन की तर्ज़ पर देश में बड़ा आंदोलन होगा।

लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर रहे किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने नए बिल की प्रतियां भी जलाई। किसान संगठनों ने आरोप लगाया कि ये नया बिल किसान विरोधी है जो केवल बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाया गया है। किसान नेता कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि नए बीज बिल में निजी कंपनियों को एकाधिकार दिया गया है। अब बहुराष्ट्रीय कंपनियां बिना सरकारी एजेंसियों के खुद की एजेंसी से बीज को सर्टिफाइड कर सकेंगी। साथ ही किसी फसल का बीज नकली या खराब होने पर किसान कहीं क्लेम नहीं कर पाएगा। ऐसे में ये बिल किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि यही नहीं, कुछ किसान खुद अपनी फसल से बीज तैयार करते थे। वो भी अब बिना रजिस्ट्रेशन के अपना बीज नहीं बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि ये बिल वापस नहीं लिया तो फिर से किसान आंदोलन की तर्ज़ पर देश में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

[ad_2]
भिवानी: नए बीज बिल को लेकर किसान संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन