Sirsa News: राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं व 11वीं की 22 दिसंबर से होगी सेट-2 की परीक्षा Latest Haryana News

[ad_1]

सिरसा। जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली है। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सेट-2 और प्री बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एक समान प्रश्न-पत्रों के आधार पर निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

राजकीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं और 11वीं की सेट-2 परीक्षा 22 दिसंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए 22 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 तक प्री बोर्ड परीक्षा होगी। ये परीक्षाएं वार्षिक परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों के ज्ञान, समझ और विषयवार पकड़ को परखने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित होंगी।

सेट-2 परीक्षा में लगभग एक माह और प्री बोर्ड परीक्षा में दो माह का समय शेष होने के कारण स्कूलों में पाठ्यक्रम पूरा करने व रिवीजन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इन परीक्षाओं के अंक एमआईएस पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, जिससे छात्रों की पढ़ाई, उनकी प्रगति और आगामी तैयारी का मजबूत आधार तैयार होगा।


अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर किया जा रहा पाठ्यक्रम पूरा

राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए कई स्कूलों में शिक्षक अतिरिक्त कक्षाएं लगा रहे है। शिक्षकों की ओर से नियमित टेस्ट, प्रैक्टिस पेपर और कठिन अध्यायों की दोबारा व्याख्या जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा से पहले पूरी तरह तैयार हो सकें। विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित करवाने, समय पर प्रश्न-पत्रों की उपलब्धता, परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं और निरीक्षण व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों के अनुसार इन परीक्षाओं से विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों का समय रहते पता चलेगा और वे सुधार का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। वहीं शिक्षक भी कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देकर बेहतर परिणाम सुनिश्चित कर सकेंगे। कुल मिलाकर यह पहल वार्षिक परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों की तैयारी को मजबूत आधार देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।


एमआईएस पोर्टल पर दर्ज होंगे परीक्षा परिणाम

शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि सेट-2 और प्री बोर्ड परीक्षाओं के अंक एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके लिए स्कूल मुखियाओं की जिम्मेदारी तय की गई है। समय पर अंक अपलोड न करने पर संबंधित स्कूल प्रमुख की जवाबदेही तय की जाएगी।


इस प्रकार होंगी परीक्षाएं

कक्षा 9 की परीक्षा का शेड्यूल :

22 दिसंबर – सोशल साइंस, हिंदी

23 दिसंबर – अंग्रेजी, होम साइंस एंड एनास्क्यूएफ, म्यूजिक,कृषि, ड्राइंग

24 दिसंबर – साइंस, संस्कृत, पंजाबी ,उर्दू

27 दिसंबर – गणित की परीक्षा होगी।


कक्षा 11 की परीक्षा का शेड्यूल :

22 दिसंबर – फाइन आर्ट, म्यूजिक, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, केमिस्ट्र

23 दिसंबर – कंप्यूटर साइंस, ज्योग्राफी, हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंसी

24 दिसंबर – हिंदी कोर, इलेक्टिव, गणित

27 दिसंबर एनएसक्यूएफ विषय, अंग्रेजी कोर, इलेक्टिव

29 दिसंबर – अर्थशास्त्र, होम साइंस, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू ,कृषि की परीक्षा होगी।


दसवीं प्री बोर्ड परीक्षा शेड्यूल

22 जनवरी – विज्ञान

23 जनवरी – हिंदी

24 जनवरी – गणित

28 जनवरी – संस्कृत, पंजाबी, उर्दू ,शारीरिक शिक्षा, एनएसक्यूएफ विषय

29 जनवरी – अंग्रेजी

30 जनवरी – सोशल साइंस की परीक्षा होगी।


बारहवीं प्री बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

22 जनवरी- कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी

23 जनवरी- गणित, बायोलॉजी, राजनीतिक विज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

24 जनवरी – हिंदी कोर, इलेक्टिव

28 जनवरी – अंग्रेजी कोर, इलेक्टिव

29 जनवरी – संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, एनएसक्यूएफ विष,

30 जनवरी – समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, केमिस्ट्री

31 जनवरी – फाइन आर्ट, म्यूजिक, साइकोलॉजी

2 फरवरी- हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंसी

3 फरवरी – इकोनॉमिक्स, होम साइंस

4 फरवरी – एनएसक्यूएफ विषय की परीक्षा होगी।


कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों का फाइनल परीक्षा से पहले मूल्यांकन के लिए सेट -2 व प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है। इसके लिए सभी स्कूलों में समय रहते सिलेबस को पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी ठीक से कर सकें। – सुनीता साईं, जिला शिक्षा अधिकारी।

[ad_2]
Sirsa News: राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं व 11वीं की 22 दिसंबर से होगी सेट-2 की परीक्षा