वर्ल्ड अपडेट्स: पाकिस्तान के खैबर राज्य में पाकिस्तानी तालिबान का हमला, 6 सिपाहियों की मौत, 7 घायल Today World News

[ad_1]

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले के मनाटो इलाके में सोमवार को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने हमला किया। इस हमले में कम से कम छह सुरक्षा कर्मी मारे गए और सात घायल हो गए।

इलाके में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई। अभी मामले की और डिटेल आना बाकी है।

पाकिस्तान अक्सर आरोप लगाता है कि पाकिस्तानी तालिबान अफगानिस्तान के जमीन का इस्तेमाल करके उस पर आतंकी हमले करता है। हालांकि पाकिस्तान के इन आरोपों को अफगानिस्तान खारिज करता रहा है।

अफगानिस्तान में 2021 के तालिबान की वापसी के साथ ही पाकिस्तानी तालिबान (TTP) मजबूत हुआ है। TTP ने नवंबर 2022 में पाकिस्तान के साथ सीजफायर को एकतरफा तौर पर खत्म कर दिया था। इसके बाद उसने पाकिस्तान पर हमले तेज कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें…

ट्रम्प बोले- भारत के कारण अमेरिकी किसानों को घाटा:सस्ता चावल भेज रहा, जिससे उन्हें सही दाम नहीं मिल रहा; एक्स्ट्रा टैरिफ लगाएंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका भारत से आने वाले चावल और कनाडा से आने वाली खाद पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने पर विचार कर रहा है।

उनका कहना है कि दूसरे देशों से आने वाला सस्ता सामान अमेरिकी किसानों को नुकसान पहुंचा रहा है। ट्रम्प ने यह बात सोमवार को व्हाइट हाउस में उस समय कही, जब वे किसानों के लिए नई आर्थिक मदद की घोषणा कर रहे थे।

ट्रम्प ने कहा कि भारत, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देश अमेरिका में बहुत सस्ता चावल बेच रहे हैं, जिससे यहां के किसानों की कमाई कम हो रही है। पढ़ें पूरी खबर…

पुतिन के बाद अब जेलेंस्की भारत आ सकते हैं:अगले महीने का प्लान, लेकिन तारीख तय नहीं; ये यूक्रेनी राष्ट्रपति का पहला भारत दौरा होगा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बाद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अगले महीने भारत दौरे पर आ सकते हैं। हालांकि अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है।

जेलेंस्की का यह पहला भारत दौरा होगा। यूक्रेन के राष्ट्रपतियों ने 1992, 2002 और 2012 में अब तक सिर्फ तीन बार भारत दौरा किया है। विक्टर यानुकोविच आखिरी यूक्रेनी राष्ट्रपति थे, जो 2012 में भारत आए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत, रूस और यूक्रेन बीच संतुलन बनाए रखना चाहता है। 2024 में भी भारत ने ऐसा ही किया था। पीएम मोदी पहले मॉस्को गए और पुतिन से मिले थे और कुछ ही हफ्तों बाद वे कीव जाकर जेलेंस्की से मिले थे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
वर्ल्ड अपडेट्स: पाकिस्तान के खैबर राज्य में पाकिस्तानी तालिबान का हमला, 6 सिपाहियों की मौत, 7 घायल