पुतिन के बाद अब जेलेंस्की भारत आ सकते हैं: अगले महीने का प्लान, लेकिन तारीख तय नहीं; ये यूक्रेनी राष्ट्रपति का पहला भारत दौरा होगा Today World News

[ad_1]

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बाद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अगले महीने भारत दौरे पर आ सकते हैं। हालांकि अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है।

जेलेंस्की का यह पहला भारत दौरा होगा। यूक्रेन के राष्ट्रपतियों ने 1992, 2002 और 2012 में अब तक सिर्फ तीन बार भारत दौरा किया है। विक्टर यानुकोविच आखिरी यूक्रेनी राष्ट्रपति थे, जो 2012 में भारत आए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत, रूस और यूक्रेन बीच संतुलन बनाए रखना चाहता है। 2024 में भी भारत ने ऐसा ही किया था। पीएम मोदी पहले मॉस्को गए और पुतिन से मिले थे और कुछ ही हफ्तों बाद वे कीव जाकर जेलेंस्की से मिले थे।

भारत और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच पिछले कई हफ्तों से बातचीत चल रही है। यह बातचीत पुतिन की यात्रा से पहले ही शुरू हो गई थी।

यह तस्वीर सितंबर 2024 की है, जब PM मोदी ने न्यूयॉर्क में UNGA के दौरान यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की से मुलाकात की थी।

यह तस्वीर सितंबर 2024 की है, जब PM मोदी ने न्यूयॉर्क में UNGA के दौरान यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की से मुलाकात की थी।

जेलेंस्की का भारत दौरा कई फैक्टर पर निर्भर करेगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेलेंस्की का दौरा कब और कैसे होगी यह कई बातों पर निर्भर करेगा, जैसे कि ट्रम्प की नई शांति योजना किस दिशा में जाती है, युद्ध की स्थिति कैसी रहती है और यूक्रेन की राजनीति कैसे आगे बढ़ती है, क्योंकि इस समय वहां जेलेंस्की सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों से दबाव में है।

2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से पीएम मोदी, पुतिन और जेलेंस्की दोनों से लगातार बात करते रहे हैं। फोन कॉल हों या अंतरराष्ट्रीय बैठकें दोनों नेताओं के साथ उनका संपर्क बना रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
पुतिन के बाद अब जेलेंस्की भारत आ सकते हैं: अगले महीने का प्लान, लेकिन तारीख तय नहीं; ये यूक्रेनी राष्ट्रपति का पहला भारत दौरा होगा