[ad_1]
जुलाना। ढिगाना और नंदगढ़ गांव में 1.12 करोड़ रुपये से सब हेल्थ सेंटर बनाए जाएंगे। सोमवार को जुलाना से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने शिलान्यास किया। कैप्टन बैरागी ने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना बेहद आवश्यक है ताकि ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए दूर शहरों का रुख न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव में बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हों। नए सब हेल्थ सेंटर बनने से ग्रामीणों को टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, सामान्य जांच, प्राथमिक उपचार और विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से यहां स्वास्थ्य केंद्र की जरूरत महसूस की जा रही थी। केंद्र बनने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सुविधा मिलेगी। याेगेश बैरागी ने कहा कि भाजपा अत्योदय नीति के तहत पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए वचनबद्ध हैं।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन मीनू शर्मा, ब्राह्मण सभा के प्रधान देवेंद्र शर्मा, सरपंच विनोद, रोहतास सरपंच, जेई कृष्ण गर्ग आदि मौजूद रहे।
[ad_2]



