फतेहाबाद: समय से पहले सड़क टूटने पर नप उपाध्यक्ष ने डीएमसी को लिखा पत्र Haryana Circle News

[ad_1]


नगर परिषद उपाध्यक्ष के वॉर्ड में बनी सड़क समय अवधि से पहले टूट रही है जिसको लेकर उपाध्यक्ष व आमजन द्वारा कई बार परिषद को अवगत करवाया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब नगर परिषद उपाध्यक्ष ने जिला नगर आयुक्त को पत्र लिखकर उक्त समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है ताकि समय अवधि पूरी होने से पहले ठेकेदार से सड़क को ठीक करवाया जा सके।

ये लिखा है पत्र में
नगर परिषद उपाध्यक्ष ने लिखा कि उनके वार्ड नम्बर 19 में रेलवे रोड को रामभवन के रास्ते काली माता मंदिर के सामने से बाबा नामदेव तक की सड़क का निर्माण सीएम की घोषणा के बाद दिसम्बर 2022 में करवाया गया था लेकिन उक्त सड़क पर लगभग एक साल बाद ही जगह जगह पर गड्ढे हो गए थे। सड़क पर गड्ढे होने की सूचना उस समय के डीएमसी संजय बिश्नोई, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी व कार्यकारी अभियंता को दी थी। उक्त अधिकारियों ने समय समय पर सड़क का निरीक्षण करके इसे जल्दी ठीक करवाने की बात कही थी।

नप उपाध्यक्ष ने कहा कि इस समस्या को लेकर वर्तमान में परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार, जेई रमन व विवेक को भी दी गई। जेई रमन ढांडा ने ठेकेदार को साथ लेकर सड़क का निरीक्षण करते हुए इसे जल्दी ठीक करने की बात कही लेकिन इस पर आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अधिकारी जानबूझ कर सडक सिक्योरिटी की समय अवधि को निकालना चाहते है ताकि समस्या का हल न हो। वहीं वार्ड के लोगों ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों को ठेकेदार से गढ़ढो को करवाना चाहिए था लेकिन पैच वर्क का कार्य भी परिषद के रुपयों से करवाया जा रहा है।

[ad_2]