उन्हें क्या पता था कि उनकी पोती इशिका की उसकी ही मामी ने तड़पाकर जान ली है। परिवार के अनुसार, जिस दिन इशिका की मौत हुई, उससे मात्र एक घंटे पहले पिता सतीश ने ननिहाल में मौजूद अपनी बेटी से फोन पर बात की थी।
अचानक मौत की खबर ने परिवार को हिला दिया
बातचीत के दौरान बच्ची बिल्कुल सामान्य थी। इस बीच अचानक मौत की खबर ने परिवार को हिला दिया था। दादी प्रेमो का कहना है कि पोती इशिका की मौत ने उन्हें पूरी तरह हिला दिया था।
इशिका की मौत के बाद से इशु ने नहीं भेजा ननिहाल
उसके बाद से उन्होंने दूसरी पोती इशु को ननिहाल नहीं भेजा है। परिवार अब इशिका की मौत के मामले में दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहा है। जिससे किसी अन्य परिवार के साथ ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।
यह था पूरा मामला
पानीपत पुलिस ने बुधवार (3 दिसंबर) को एक लेडी साइको किलर को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर पानी में डुबोकर बच्चों को मार देती थी। आरोप है कि उसने बीते एक दिसंबर को अपने जेठ की छह साल की बच्ची को टब में डुबोकर मार डाला था। उस पर दो साल 11 माह में चार बच्चों की हत्या का आरोप है जिनमें एक उसका अपना बेटा भी है, बाकी तीन उसकी भतीजियां हैं। उसे सुंदर दिखने वाली बच्चियों से बेइंतहा नफरत थी। इसी नफरत में उसने हत्याएं कीं।
लेडी साइको किलर: ‘पोती को उसकी मामी ने तड़पाकर मारा…’, इशिका की मौत के बाद दादी ने लिया था ये फैसला; फूटा दर्द







