[ad_1]
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार को महावीर चौक से प्रभात फेरी का आयोजन किया। सर्वप्रथम यजमान वीके संघी व रानी संघी का विधिवत रूप से ठाकुर जी का पूजन करवाया। प्रभात की पावन बेला में छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में विराजमान ठाकुर जी, सिर पर छत्र और दोनों ओर चंवर हिलाते हुए भक्तगण अत्यंत मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे। प्रभात फेरी यजमान के निवास से प्रारंभ होकर महेंद्रगढ़ रोड, कर्मचारी कॉलोनी, यादव धर्मशाला व बस स्टैंड होते हुए वापस महावीर चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान भक्तगण झूमते-नाचते राधा नाम का संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे। संवाद
[ad_2]
Rohtak News: संगठन ने महावीर चौक से निकाली प्रभात फेरी



